राजनांदगांव :- प्रार्थी दिनांक 03.06.2026 की रात्रि थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित अनाज का गोदाम सेें मार्च 2026 से रखे हुए अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4,50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अप० क्र० 286/2026 धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विवेचना के दौरान घटना स्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव के कब्जे से अनाज के बिक्री रकम 7,900 रूपये जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपियों द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में चोरी के आनाज को व्यापारी देवेन्द्र साहू निवासी ग्राम बरगाही ओ0पी0 सुकुलदैहान थाना लालबाग राजनांदगांव एवं जयंत कुमार अग्रवाल निवासी शांति नगर ढाबा रोड़ ओ0पी0 चिखली राजनांदगांव के पास बेचना बताये जाने पर आज दिनांक 05.06.2026 को दोनों व्यापारियों तलब कर पूछताछ करने पर चोरी का आनाज खरीदना स्वीकार किया गया, जिनके कब्जे से 29 किलों सोयाबीन किमती 1160 रूपये, 05 किलोग्राम चना किमती 300 रूपये एवं नगदी रकम 2,42,500 रूपये जुमला किमती 2,43,960 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सउनि0 इसराफिल खान, प्र0आर0 संदीप चौहान, व थाना पेट्रोलिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही।