दंतेवाड़ा : जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी,उपपुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप,पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय व सीआरपीएफ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों* के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेकल्याण एरिया कमेटी का प्रतिबंधित नक्सली संगठन में कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य/डुमाम एलओएस कमाण्डर गंगा उर्फ बरूम उर्फ लोकेष मुचाकी पिता स्व हड़मा मुचाकी उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिकपाल जंगलपारा थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा,डब्बा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य मुचाकी मुड़ा पिता स्व0 बीड़ा मुचाकी उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी पिट्टेडब्बा थाना कूकानार जिलासुकमा,डब्बा पंचायत सीएनएम सदस्य आयता कुहड़ाम पिता बुधू कुहड़ाम उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी पिट्टेडब्बा थाना कूकानार जिला सुकमा।आज दिनांक 13 जनवरी को डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये
आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स, डीएसएफ दंतेवाड़ा पुलिस एवं आरएफटी सीआपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा का विषेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले 25 हजार रूपये एवं अन्य सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 168 ईनामी माओवादी सहित कुल 659 माओवादी आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।