June 24, 2026


दोनो नाबालिग युवतियों के सकुशल घर आने से गांव व घर वालो ने ली राहत की सांस

थाना डोंगरगांव क्षेत्र से गुम हुई दो नाबालिग युवतियॉ 72 घण्टे मे बरामद

  डोंगरगांव : महिला एवं बच्चो के विरूद्ध होने वाले अपराधो के प्रति सवेंदनशील पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन में नाबालिग बच्चो एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम से दिनांक 17.06.26 को दो नाबलिग युवतिया घर से बिना बताये कही चले जाने की सुचना पर थाना डोंगरगांव में  धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरणो में अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।  

  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी, थाना डोंगरगांव निरीक्षक अशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गुम अपहृता की अभियान चलाकर पता तलाश किया गया है एवं दिनांक 20.06.2026 को दोनो अपहृता को सकुशल दस्तयाब किया गया जो अपने घर से अपने रिश्तेदारों के यहां घुमने जाना व अपने साथ किसी प्रकार का कोई घटना/अपराध नही होना बताये। प्रकरण की विवेचना जारी है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आषीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, सुरेश राजपूत, की भूमिका महत्वपूर्ण रही।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch