रायपुर :- आज दिनांक 17 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय, रायपुर के हिंदी विभाग एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में “हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी भाषा और साहित्य : सवेदना,सृजन और रोजगार ” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.सीमा रानी प्रधान विभागअध्यक्ष डॉ राधा बाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्याय रायपुर ने उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी भाषा साहित्य विविध आयाम तथा वर्तमान समय मेंहिन्दी के माध्यम से उपलब्ध श्रीजनात्मक और रोजगार परक सभावनाओं पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर छात्राओं द्वारा हिन्दी भाषा तथा हिन्दी साहित्य विषय पर मॉडल प्रस्तुत किये गये तथा एन एस एस छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती पाण्डेय ने किया इस कार्यक्रम में महाविद्याल की प्राचार्य डॉ संगीता घई, डॉ पदमा शर्मा,डॉ आरती पाण्डेय, तीजेशवरी साहू समस्त प्राध्यापक गण तथा महाविद्यालयींन कर्मचारीयों की सहभागिता रही |