रायपुर । 09/06/ 2026: शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री राममंदिर चौक वीआईपी रोड स्थित इंडियन आयल के प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम गैस के दामो में किए गए २ माह में ९०/- रुपए की वृद्धि , रसोई गैस , पेट्रोल ,डीजल की पंपों और एजेंसियों में अनउपलब्धता तथा ग़रीब जनता पर एक और प्रहार के रूप में। मोदी सरकार द्वारा उज्जवला योजना के सिलिंडर को ९ की जगह मात्र ४ सिलिंडर ही एक वर्ष में दिए जाने की घोषणा के ख़िलाफ़ आयोजित किया गया और मोदी सरकार के कदमों को आम जनता के साथ धोखा और उन पर आर्थिक चोट पर चोट करने का आरोप लगाया है शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल को याद कराते हुए जब क्रूड बेंट का रेट १४० डॉलर प्रति बैरल था तब स्व मनमोहन जी की कांग्रेस सरकार ४१०/- में रसोई गैस , ६२/- में डीजल एवं ६५/- में पेट्रोल उपलब्ध कराती थी । उस दौर में भी मंडी था और पूरा विश्व मंदी की चपेट में था लेकिन उस सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण भारत उस प्रकोप से बचा रहा जब अमेरिका तक में बैंक , मॉल बंद हो रहे थे और नौकरियां ख़त्म की जा रही थी । आज मोदी जी की सरकार ने १२ साल में अर्थव्यवस्था चौपट कर दिया है और लोग अमीर हो या ग़रीब सभी आर्थिक तंजीबल कारण परेशान है । राशन , बिजली बिल , पेट्रोल , डीजल, यात्रा , खाद्य पादर्श हर चीज का दाम बढ़ता जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई और लोगो के जेब खाली करने के नए नए रास्ते खोज रही है ।
पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने बीजेपी के नेताओ स्मृति ईरानी , राजनाथ सिंह द्वारा इस मामले में चुप्पी को बीजेपी का दोगला चरित्र बताया क्यूंकि यही नेता जब १ रुपए पेट्रोल के दाम बढ़ते थे तब सड़क पर ए कार नाच करते थे और आज उनकी बोलती बंद है । प्रदर्शन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर , कुलदीप जुनेजा , प्रमोद दूबे , विकास उपाध्याय , पंकज शर्मा , देवेंद्र यादव , सुंदर जोगी , किरण सिन्हा, सुशांत डे , प्रशांत ठेंगड़ी , दिनेश ठाकुर , सचिन अग्रवाल ,डॉ. अनु राम साहु, राकेश धोत्रे, अरुण जघेल, कमलाकांत शुक्ला ,अभिनय दुबे, इरफान कुरैशी, दीपक चौबे, अन्य लोग उपस्थित थे।