July 06, 2026


किरंदुल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

किरंदुल : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती सोमवार को किरंदुल मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता एल्डरमैन संजीव दास ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था। उन्होंने 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का नारा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने अपने पिता 'बंगाल टाइगर' के नाम से प्रसिद्ध सर आशुतोष मुखर्जी से राष्ट्रसेवा, शिक्षा और सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा लिया।आज डॉ. मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही देश सशक्त हो रहा है।

इस अवसर पर किरंदुल भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने कहा कि "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे वैचारिक अधिष्ठान और प्रेरणापुंज हैं। आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के अखंड भारत के सपने को साकार किया है। किरंदुल मंडल का एक-एक कार्यकर्ता उनके राष्ट्रवाद के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उनकी जयंती पर हम सभी देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम के दौरान किरंदुल मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी आर सी नाहक शैलेंद्र सिंह विक्रम नाहक अतुल सिंह प्रकाश जैन प्रेमशिला मिश्रा भावना सक्सेना संजीव दास राजेश वेपरल विकास स्वामी मनीकुट्टन नायर अनु अंकम्मा जोशना सवाई अंजली शर्मा राजेश्वरी सुषमा साहू सविता पिंकी बनमली हरिजन पासवान आदि मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलने और उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch