May 31, 2026


ग्राम अर्जुनी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम

पिथौरा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के खेल एवं युवा प्रमुख सौरभ अग्रवाल (मोनू) की उपस्थिति मे ग्राम अर्जुनी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।  जिसमें युवाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित, जनसेवा, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दिए गए संदेशों को गंभीरता से सुना।

​कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण गर्मी को देखते हुए नागरिकों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने तथा पारंपरिक भारतीय पेय पदार्थों जैसे लस्सी, छाछ, आम पन्ना, सत्तू शरबत एवं अन्य प्राकृतिक पेयों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से पानी बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही समाजसेवा और जनहित के कार्यों में योगदान देने वाले लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

​ आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजयुमो पिथौरा के उपाध्यक्ष श्रेयांश श्रीवास्तव, आर्यन पटेल, तरुण ध्रुव, दीपक ध्रुव, राहुल दुबे, नितेश ध्रुव, हीराराम पटेल, दिगेश पटेल, संजू ध्रुव, राहुल यादव, नागेश ध्रुव, कुलेश्वर ध्रुव सहित अनेक युवा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जल संरक्षण, सामाजिक सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का दृढ़ संकल्प लिया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch