May 24, 2026


ऊर्जा की लय, स्वास्थ्य की धुन — गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग में निःशुल्क जुंबा समर कैंप

आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के सदुपयोग के लिए निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए जुंबा क्लास का विशेष सत्र आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक सक्रियता, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना का विकास करना है।

विद्यालय के साथ-साथ नगर के लगभग 130 बच्चे प्रतिदिन इस समर कैंप में भाग ले रहे हैं। विद्यालय की स्पोर्ट्स टीचर प्रियल साहू के निर्देशन में प्रतिदिन जुंबा का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में वार्म-अप, आसान स्टेप्स का अभ्यास, कॉम्बिनेशन रूटीन और कूल-डाउन जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं, ताकि बच्चों को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से व्यायाम कराया जा सके।

जुंबा क्लास के माध्यम से बच्चों के हृदय स्वास्थ्य में सुधार, सहनशक्ति में वृद्धि और मांसपेशियों का संतुलन बेहतर हो रहा है। संगीत और लय के साथ किए जाने वाले इस अभ्यास से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और तनाव कम होता है। सामूहिक नृत्य के जरिए टीम भावना, अनुशासन और आपसी तालमेल की भावना भी विकसित हो रही है।

विद्यालय के संचालक यशवंत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जुंबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम है। उन्होंने बताया कि गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क समर कैंप के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य, कला और आनंद से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, जहाँ हर कदम स्वास्थ्य और हर मुस्कान नई ऊर्जा का संदेश देती है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch