October 09, 2026


छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मिला शिक्षा सचिव से

सभी समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान, कंप्यूटरीकृत विभागीय टेट परीक्षा का होगा आयोजन.... पेंशन प्रकरणों का होगा निराकरण, वीएसके के कारण नहीं रुकेगी तनख्वाह

रायपुर :- प्रदेश संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज शिक्षा सचिव से मिला। प्रदेश के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की समस्याओं पर फेडरेशन द्वारा शिक्षा सचिव से विस्तृत चर्चा की गई। इसमें सभी समस्याओं पर क्रमबद्ध बातचीत  हुई। शिक्षा सचिव ने सभी समस्याओं के निराकरण का ठोस आश्वासन दिया।

 कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारीगण चंद्रशेखर तिवारी, राजेश चटर्जी, पंकज पांडेय, मनीष मिश्रा, केदार जैन, रविंद्र राठौर, जाकेश साहू, संतोष वर्मा, अमित दुबे, देवेंद्र हरमुख एवं प्रदीप साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि टेट की अनिवार्यता संबंधी समस्या का समाधान निकाला गया है जिसके तहत टीईटी परीक्षा के आयोजन हेतु शीघ्र ही सरकारी नोटिफिकेशन जारी होगा जिसमें एक सरकारी संस्थान के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो परीक्षा कम्प्यूटरीकृत होगी तथा परीक्षा हर महीने आयोजित होगी। जिसमें परीक्षार्थी सम्मिलित होते जाएंगे।

 इस प्रकार सरकार द्वारा एक ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिसमें सत प्रतिशत शिक्षक विभागीय तौर पर टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर सकेंगे। दूसरा समस्या पेंशन प्रकरणों का है, जिसमें नियमित एवं अन्य शिक्षक जो पेंशन की पात्रता रखते हैं। जिनके पेंशन संबंधी जितने भी दस्तावेगी समस्या रहती हैं उनका निराकरण किया जाएगा। सारे कागजी कार्रवाई रिटायरमेंट से पहले तैयार कर विभाग में पुट अप कर स्वीकृति की जाएगी। और रिटायर होते ही उसकी पेंशन शुरू हो जाएगा।

 तीसरा विषय वीएसके का था जिसमें लगातार कुछ जिलों से यह शिकायते आ रही है कि वीएसके में जिसका हाजिर नहीं हुआ उसका वेतन कटेगा। इस समस्या पर शिक्षा सचिव ने कहा कि इसके लिए किसी का वेतन नहीं रुकेगा बल्कि संस्था प्रमुखों से प्रमाणीकरण किया जाएगा।

 स्थानांतरण के लिए विभागीय पोर्टल बनेगा। शिक्षक एलबी संवर्ग की पदोन्नति पर फेडरेशन द्वारा मुद्दा उठाया गया कि वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों की पदोन्नति की जाए तथा 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करने की शर्त रखी जाए। फिलहाल रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए। इस पर शिक्षा सचिव ने इस मामले में विभागीय परीक्षण करने की बात कही।

 इस प्रकार छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की सक्रियता के बाद शिक्षकों के मुद्दों के ठोस निराकरण की पहल शिक्षा सचिव द्वारा की गई है। जिस पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने शिक्षा सचिव का आभार जताया है तथा प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नाम अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन हमेशा तत्पर है, और ज्वलंत मुद्दों पर निरंतर प्रयास जारी रहेगा तथा सभी समस्याओं का समाधान होगा। जो भी समस्याएं लंबित है उसके लिए समय-समय पर हम आंदोलन हड़ताल करते रहेंगे साथ ही सरकार से हमारी वार्ता होते रहेगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch