May 31, 2026


जून में होगा छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ का वार्षिक सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में छत्तीसगढ़ ग्राम पटेल संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित दुर्ग, रायपुर, बस्तर और बिलासपुर संभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी जून माह में वार्षिक सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ग्राम पटेलों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक ग्राम पटेलों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पटेल शासन और ग्रामीण समाज के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। राजस्व संबंधी सीमांकन, बंटवारा, फसल कटाई, लगान वसूली, गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा छोटे-मोटे विवादों के निराकरण में ग्राम पटेलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

बैठक में पूर्व सरकार द्वारा बजट में घोषित ग्राम पटेलों को तीन हजार रुपए मानदेय दिए जाने की घोषणा को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग भी उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पटेल शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सक्रिय सहयोग प्रदान करते हैं, इसलिए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश चंदेल, कार्यवाहक अध्यक्ष मनुलाल साहू, संगठन सचिव घनश्याम साहू, कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता हेमंत कुर्रे, तहसील अध्यक्ष गुलाब सिंह, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव गुरुजी सचिन, मदन मोहन साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष माधव देवदास, प्रकाश मानिकपुरी, गणपत साहू, हेमंत वर्मा, शिवकुमार साहू, जोगीराम साहू, माखनलाल साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं ग्राम पटेल उपस्थित रहे।

तहसील ग्राम पटेल संघ के अध्यक्ष दुलार सिंह एवं कोषाध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch