February 23, 2024


आयुक्त एवं निगम के अधिकारी सफाई तथा निर्माण कार्य का जायजा लेने आज सुबह पहुंचे इंदिरा नगर चौखडिया पारा क्षेत्र में

मलमा सडक में रखने तथा ठेला खोमचा वालो द्वारा कचरा फैलाने पर लगाये जुर्माना



राजनांदगांव   : नगर निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता तथा निगम के अधिकारी प्रतिदिन प्रातः शहर में सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्य का जायजा लेने वार्डो में पैदल भ्रमण कर रहे है। आज प्रातः इंदिरा नगर और चौखडिया पारा क्षेत्र में सफाई एंव निर्माण का जायजा लेकर गीला व सुखा कचरा अलग करने के पश्चात ही टेंचिग ग्राउण्ड भेजने तथा निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश आयुक्त ने अधिकारियों को दिये। 

आयुक्त  गुप्ता इंदिरा नगर एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा पृथककरण की जानकारी लेकर प्रतिदिन गीला सुखा कचरा पृथककर गीला कचरा से खाद बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल को कम्पोस्ट मशीन जल्द चालू कराने कहा, ताकि कचरा विनष्टिकरण आसानी से हो सके। उन्हांेने सुलभ शौचालय निरीक्षण के दौरान शौचालय के मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने प्र. कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव को निर्देशित किये। साथ ही शौचालय में अव्यवस्था पर संचालक को नोटिस जारी करने स्वास्थ्य अधिकारी को कहा। इसके अलावा रोड व गलियो तथा नालियों की सफाई कर कचरा उठाने के निर्देश वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक  राजेश मिश्रा को निर्देशित किये। उन्होंने कहा कि मलमा सडक पर रखने वालों व ठेला खोमचे वालों के द्वारा कचरा फैलाने पर जुर्माना लगावे। निर्देशानुसार सफाई की टीम निरीक्षण कर समझाईस देकर संबंधित पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही कर रहे है।

आयुक्त  गुप्ता निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान गौरव पथ में पानी टंकी के पास निर्माणाधीन उद्यान का निरीक्षण कर पानी तराई करने, कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुये कहा कि उद्यान निर्माण उपरांत इसका रख रखाव पर भी ध्यान देना है, ताकि क्षेत्रवासी इसका लाभ उठा सके। चौखडिया पारा में साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में गति लाकर समाज वालों की भावनाओं के अनुरूप समय सीमा मे भवन निर्माण पूर्ण कराने कहा। उन्हांेने अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग कर जल्द पूर्ण करावे। निरीक्षण में प्र.सहायक अभियंता  दिलीप मरकाम व  पिंकी खाती, उपअभियंता  अनिमेष चंद्राकर व तिलकराज ध्रुव, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम  कीर्तन साहू, सहायक उद्यान प्रभारी  दिलीप गिरी उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch