April 21, 2026


टोल में वसूली पूरी सुविधा जीरो मनोज निर्वाणी

 राजनांदगांव  :-  जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  मनोज निर्वाणी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजनान गाँव से 8 किलोमीटर दूर स्थित टोल प्लाजा की बदहाल व्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

 निर्वाणी ने कहा कि यह टोल प्लाजा मूल रूप से टुमड़ी बोर्ड से आगे लगना था, लेकिन किसी कारणवश इसे राजनान गाँव के पास लगा दिया गया। परिणामस्वरूप राजनान गाँव सहित पूरे जिले के निवासियों से टोल वसूला जा रहा है, जबकि सुविधाएँ शून्य हैं।

जनता की मुख्य समस्याएं इस प्रकार हैं:

1. *प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं*: टोल तक पहुँचने वाले रास्ते पर घना अंधेरा रहता है। रात में वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

2. *सड़क की दुर्दशा*: टोल के आसपास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आए दिन गाड़ियां खराब होती हैं और पंचर हो जाती हैं।

3. *आपातकालीन सुविधा शून्य*: दुर्घटना होने पर कॉल करने की कोई व्यवस्था नहीं है। कहीं भी हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले नहीं किया गया है। एंबुलेंस की तत्काल सुविधा उपलब्ध नहीं है। 

4. *साइन बोर्ड/एरो का अभाव*: टोल के पास दिशा सूचक एरो, सिग्नल लाइट या जरूरी सूचना बोर्ड नहीं लगे हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी भ्रम होता है।

5. *बुनियादी सुविधाओं की कमी*: पेयजल, शौचालय, पंचर ठीक करने की सुविधा या फर्स्ट-एड जैसी कोई व्यवस्था टोल प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई है।

 मनोज निर्वाणी ने कहा कि "वसूली पूरी हो रही है लेकिन व्यवस्था जीरो है"। जिले व शहरवासियों से पूरा टोल लिया जा रहा है पर बदले में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा। यह सीधे-सीधे जनता के साथ अन्याय है।

जिला भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने टोल प्रबंधन से तत्काल मांग की है:

1. टोल मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए

2. गड्ढों को भरकर सड़क दुरुस्त की जाए

3. पंचर, क्रेन और एंबुलेंस की 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराई जाए

4. हेल्पलाइन नंबर और जरूरी साइन बोर्ड/एरो स्पष्ट रूप से डिस्प्ले किए जाएं

5. पेयजल और शौचालय की उचित व्यवस्था हो

श्री निर्वाणी ने चेतावनी दी कि यदि टोल प्रबंधन ने जल्द सुधार करें जनता का पैसा सुविधा के लिए है, सिर्फ वसूली के लिए नहीं।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch