October 31, 2026


चक्रवात से फसल बर्बाद शहर कांग्रेस ने किसानों के लिए मांगा मुआवजा

जितेंद्र मुदलियार ने कांग्रेस नेताओं के साथ खेतों में पहुंचकर नुकसान का लिया जायजा

राजनांदगांव :चक्रवात अर्णब के प्रभाव से हुई बारिश और तेज अंधड़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार कांग्रेस नेताओं और किसानों के साथ प्रभावित खेतों में पहुंचे। उन्होंने खेतों में गिरी धान की फसल का निरीक्षण कर किसानों से नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन पिछले दो दिनों में हुई बारिश और अंधड़ से करीब 80 प्रतिशत फसल प्रभावित हो गई है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मुदलियार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में किसानों को तत्काल राहत मिलनी चाहिए। जिले में करीब एक लाख 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। खेतों का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर जितेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी विकासखंडों और प्रभावित गांवों में राजस्व, कृषि एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल निष्पक्ष सर्वे कराने की मांग की गई। इस दौरान वीरेंद्र चंद्राकर, राजेश गुप्ता, चंपा चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, भूषण साहू, शिवमंगल, चेतन चंद्राकर, भूपेंद्र, तोकेश चंद्राकर, झल्लू चंद्राकर, सुरेश चन्द्राकर, गोकुल ठाकुर, रेवंत चंद्राकर, बाबूलाल चंद्राकर, इंदल चंद्राकर, युवराज भारती, हितेष साहू और दुष्यंत चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch