October 31, 2026


NMDC DAV पॉलिटेक्निक कॉलेज में लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ पर युवा संवाद सम्पन्न

गीदम : भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दंतेवाड़ा के तत्वाधान में शनिवार NMDC DAV पॉलिटेक्निक कॉलेज, एजुकेशन सिटी जवांगा गीदम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय "लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ" रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश ठाकुर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और वक्ताओं का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर राघवेंद्र दीवान ने किया।

मुख्य वक्ताओं ने रखे विचार -

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ने कहा - "लोकतंत्र हमारे देश की आत्मा है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान दिया है, वही हमें एकजुट रखता है। आज कुछ ताकतें अराजकता फैलाकर हमारे लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन युवा शक्ति को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा।"

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम ने कहा - "अराजकता कभी विकास नहीं लाती, सिर्फ विनाश लाती है। छत्तीसगढ़ और बस्तर ने अराजकता का दंश देखा है। अब समय है कि हम टेक्निकल शिक्षा लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपने क्षेत्र का विकास करें।"

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा - "भाजयुमो का एक ही संकल्प है - देश पहले। आज जो लोग संसद, संविधान और सेना का अपमान करते हैं, वही अराजकता के जनक हैं। हमें सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोकतंत्र की रक्षा करनी है। पॉलिटेक्निक का युवा सिर्फ नौकरी नहीं करेगा, राष्ट्र निर्माण भी करेगा।"

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा - "लोकतंत्र हमें बोलने का अधिकार देता है, लेकिन अराजकता उस अधिकार का दुरुपयोग है। छात्र जीवन से ही अनुशासन और संवाद की आदत डालनी होगी।"

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को लोकतंत्र की रक्षा की शपथ दिलाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा गुप्ता, ममता गुप्ता, पिसे वट्टी, भाजपा मंडल महामंत्री अजय अवस्थी, लोकेन्द्र ठाकुर, प्रोफेसर वैभव प्रताप, निखिल नाग, चंद्रकांत स्वाई, सूरज सिंह, अनीश जार्ज, गौरव भवानी, शिव प्रताप, राहुल सोनवानी, शम्भू यादव, रोहन फूटाने, मनीष देवांगन, सुनील छत्रिय, रामराज ठाकुर, कमलेश ठाकुर, विकास देवांगन, यशवंत शर्मा, शौर्य शिवहरे समेत युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch