July 11, 2026


डोंगरगढ़ की दीक्षा अग्रवाल का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी केंद्र में चयन

डोंगरगढ़ :- शहर की प्रतिभाशाली रंगकर्मी दीक्षा अग्रवाल का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के वाराणसी केंद्र में हुआ है। प्रथम प्रयास में मिली इस सफलता से डोंगरगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ के कला एवं रंगमंच जगत में खुशी की लहर है।

दीक्षा अग्रवाल ने छात्र जीवन से ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगमंच के प्रति विशेष रुचि होने के कारण उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से शिक्षा प्राप्त की। आगे की पढ़ाई और अपने सपनों को साकार करने के लिए वह दिल्ली गईं, जहां निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के वाराणसी केंद्र में प्रवेश हासिल किया।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का वाराणसी केंद्र वर्ष 2018 में भारतीय शास्त्रीय रंगमंच और नाट्यशास्त्र के एक वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए स्थापित किया गया था। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली का विस्तार केंद्र है।

दीक्षा की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। उनके चयन पर गुरुजनों, परिजनों, मित्रों और कला प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। कला जगत का मानना है कि दीक्षा की सफलता प्रदेश के युवा रंगकर्मियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch