राजनांदगांव :- जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार 26 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सदर लाइन में निकाले गए मिलादुन्नबी के जुलूस का पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल मुस्लिम समाजजनों का स्वागत करते हुए जश्ने ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण नजर आया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस पर पुष्पवर्षा कर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर समाज में शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रखने की कामना की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मो. इरफान शेख, जिला अध्यक्ष हैरी जोसेफ एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जहीर अब्बास की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुस्लिम समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी तबरेज खान, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी मैलकम दास, उत्तर मंडल अध्यक्ष अफसर खान, सह कोषाध्यक्ष मोनी मैथ्यू, सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य रफीक खान, जिला मंत्री बशीर खान, जिला मंत्री तरन सिंह गरचा, कार्यालय प्रभारी अरशद खान, बूथ अध्यक्ष राहुल भोईर, बबलू साहू एवं मुकेश रजक सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देने वाला अवसर भी है। राजनांदगांव की गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की परंपरा को मजबूत करने के लिए सभी समाजों को मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जुलूस के स्वागत के दौरान क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने सभी मुस्लिम समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कामना की कि समाज में आपसी भाईचारा, शांति, सद्भाव और इंसानियत का पैगाम सदैव कायम रहे।