August 28, 2026


महतारी वंदन से मिल रही महिलाओं को राहत कांग्रेस को हो रही पीड़ा : शिव वर्मा

महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार गंभीर, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का प्रयास जारी

राजनांदगांव :- नगर निगम भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश की महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है जिससे उन्हें अपने घरेलू खर्चों में राहत मिल रही है।

श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं जिन पात्र महिलाओं को किसी कारणवश अभी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें भी लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार हर पात्र हितग्राही की चिंता कर रही है और योजना से वंचित महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के हित में काम कर रही है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह भी पीड़ा दिखाई दे रही है कि सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता क्यों दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध करने के बजाय जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को देखना चाहिए। श्री वर्मा ने कहा कि महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार गंभीर है। सरकार आम जनता को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल राजनीतिक घोषणा करना नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सरकार गरीब, किसान, युवा और जरूरतमंद वर्गों के हित में भी योजनाएं संचालित कर रही है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इसका लाभ लगातार पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि वे योजनाओं को लेकर राजनीति करने के बजाय यदि किसी पात्र हितग्राही को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो उसकी समस्या सामने लाएं ताकि उसका निराकरण कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की जनता को अधिक से अधिक राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।



Advertisement

Tranding News

Get In Touch