June 07, 2026


गांजा तस्करी: दो युवक गिरफ्तार बाल अपचारी भी अभिरक्षा में

राजनांदगांव: खैरागढ़: मेंअवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की सीजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके सहयोगी एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 98 पैकेट गांजा, नगदी राशि और एक स्कूटी सहित कुल 36 हजार 350 रुपये मूल्य का सामान जप्त किया है। छुईखदान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोपेड में गांजा रखकर जमुना चौक क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान एक सफेद रंग की पॉलीथीन में 46 पैकेट और हल्के हरे रंग की पालीथीन में 52 पैकेट गांजा बरामद किया गया। कुल 98 पैकेट गांजे का वजन 270 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6, 000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त 350 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त 30 हजार रुपये कीमत की स्कूटी भी जप्त की। इस तरह कुल 36 हजार 350 रुपये मूल्य की सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ली। पुलिस ने कंडरपाड़ा निवासी 19 वर्षीय प्रखर कुमार चंद्राकर उर्फ बाबू, राजमहल चौक निवासी 19 वर्षीय वेदांत वैष्णव उर्फ सिनु और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल सलोनी भेज दिया गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch