April 29, 2024


छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 23 घायल, मृतकों में बच्चे भी शामिल

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ग्राम कठिया मे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। कहा जा रहा है कि सड़क पर खड़ी मासदा गाड़ी मे जा घुसी डीआई  गाड़ी  और इस एक्सीडेंट मे 8 लोगों की मौत हो गई। इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक समधिन भेंट कार्यक्रम मे ग्राम तिरैया से गए थे सभी लोग और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया मे हादसा हो गया। इस घटना मे तीन बच्चे समेत 5 महिलाओं की मौत की खबर है।

सभी मृतक ग्राम पथरा के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में सभी घायलों की बेमेतरा जिला अस्पताल, सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

अबतक मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम हैं-

मधु साहू-पत्नी-दिलीप साहू, उम्र-35 वर्ष

ट्विंकल निषाद- पुत्री-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष

टिकेश निषाद-पुत्र-भुलहू निषाद, उम्र-6 वर्ष

खुशबू साहू-पुत्री-नरेश साहू, उम्र-7 वर्ष

अघनिया साहू-पत्नी-हगरू साहू, उम्र-60 वर्ष



Advertisement

Tranding News

Get In Touch