बचेली / किरंदुल, 13 सितंबर। बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने रविवार को बैलाडीला क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों और जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने बचेली-किरंदुल क्षेत्र में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद कश्यप ने कहा कि, "बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों के साथ स्थानीय जनहित, रोजगार और क्षेत्रीय विकास का संतुलन हमारी प्राथमिकता है।"
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी और रोजगार को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बस्तर के संसाधनों का लाभ सीधे तौर पर स्थानीय जनता तक पहुंचे।