दंतेवाड़ा।बस्तर संभाग में नक्सलियों के द्वारा बड़ी मात्रा में आत्मसमर्पण के पश्चात सभी जिलों में उनके द्वारा छिपा कर रखे गए नक्सली डंप तथा अन्य सामग्री को बरामद करने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान जारी हैं।दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक सफल सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादी कैडरों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक एवं प्रतिबंधित सामग्री का भंडार बरामद किया गया
दिनांक 02 मई 2026 को प्राप्त सटीक खुफिया सूचना के आधार पर,ग्राम तोडमा, थाना बारसूर, जिला दंतेवाड़ा के घने जंगल क्षेत्र में CRPF 195 वाहिनी एवं दंतेवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया
बरामद सामग्री में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर (75 नग), SLR,INSAS 12 बोर राउंड,12 बोर खाली केस,
.303 ब्लैंक कारतूस,BGL कारतूस खाली केस सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों के राउंड, 500 ग्राम विस्फोटक, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर, संचार उपकरण (DMR एवं वायरलेस सेट), 01 नग भरमार राइफल, बैटरियां, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक वायर, यूरिया पाउडर, ग्रेनेड पिन सहित अन्य दैनिक उपयोग सामग्री शामिल हैं। साथ ही, नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ
ऑपरेशन के उपरांत सभी जवान सुरक्षित रूप से शाम लौट आए एवं बरामद सामग्री के संबंध में जब्ती पंचनामा एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।