May 04, 2026


जय स्तंभ चौक से निकला जुलूस महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

राजनांदगांव: बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। शाम को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जय स्तंभ चौक में एकत्रित हुए और पोस्टर-बैनर के साथ विरोध जताया।

यहां से कांग्रेसजनों ने जुलूस निकाला, जो जय स्तंभ चौक से मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन और जूनी हटरी होते हुए वापस जय स्तंभ चौक पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। गैस सिलेंडर और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आमजन परेशान हैं। ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने और आम जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश सचिव मेहुल मारु, प्रवीण मेश्राम, संयुक्त महा सचिव आफताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे, राकेश जोशी, शारदा तिवारी, मामराज अग्रवाल, प्रेम रुचंदानी, इकरामुद्दीन सोलंकी, कुसुम दुबे, सूर्यकांत जैन, अशोक पंजवानी, राहुल तिवारी, मनीष गौतम, वीरेंद्र चंद्राकर, देवेश वैष्णव सहित प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद, संगठन व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch