June 07, 2026


घुमका में वार्ड 13 की लोकेश्वरी ने पाई 130 मतों से सबसे बड़ी जीत

नगर पंचायत चुनाव: वार्ड दो में भाजपा-कांग्रेस को मिले बराबर वोट, टास में कांग्रेस जीती

राजनांदगांव: घुमका नगर पंचायत चुनाव में पार्षदों के लिए अधिकांश वार्ड में कड़े मुकाबले रहे। वहां 130 मतों से सबसे बड़ी जीत वार्ड 13 से भाजपा की लोकेश्वरी सूरज पात्रे की रही। उन्हें 201 मत मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी शबाना रसूल खान 71 मत ही पा सकीं। सबसे छोटी जीत वार्ड पांच से मात्र पांच मतों की रही। वहांं से भाजपा के रूपनारायण साहू जीते हैं। सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड दो में रहा। वहां भाजपा-कांग्रेस को बराबर-बराबर वोट पड़े। टास में कांग्रेस जीत गई।

वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी इंदिरा वर्मा 135 मतों के साथ विजयी रही। कांग्रेस की योगेश्वरी पटेल 81 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रही। वार्ड दो में कांग्रेस के गौरव शर्मा व भाजपा के किशन चंदेल को 139-139 मत ही मिले। लाटरी मेे गौरव शर्मा जीत गए। वार्ड तीन में कांग्रेस के कुमार नाथ बघेल 46 मत के साथ विजयी रहे। भाजपा के देवेंद्र कुमार बघेल को 40 वोट पड़े। वार्ड चार में भाजपा के शैलेंद्र वर्मा 163 मत के साथ विजयी रहे। कांग्रेस के कोमल यदु को 40 मत मिले। वार्ड पांच से भाजपा के रूपनारायण साहू 75 मत के साथ विजयी रहे। कांग्रेस के पीतांबर लाल निषाद को 70 मत मिले।

वार्ड सात में कांग्रेस के रामचंद वर्मा 54 मत के साथ विजयी रहे। यहां भाजपा के दिलीप पटेल 40 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड सात से भाजपा के गोविंंदा यादव 66 मत के साथ जीते। निर्दलीय लोकेश कुमार को 45 वोट मिले। वार्ड आठ से भाजपा के नोहेंद्र कुमार सिन्हा 153 मत के साथ विजयी रहे। कांग्रेस के लोचन प्रसाद निर्मलकर को 94 मत मिले। वार्ड नौ में कांग्रेस प्रत्याशी उषा पप्पू वर्मा को 107 और भाजपा की निशा राजेश वर्मा को 98 मत मिले। वार्ड 10 में भाजपा के रोशन कुमार वर्मा 45 मत के साथ विजयी रहे। निर्दलीय थानू राम यादव को 34 वोट मिले। वार्ड 11 में भाजपा के खिलेश यादव 90 मत के साथ जीते। कांग्रेस के डिलेश्वर वर्मा को 73 मत मिले। वार्ड 13 से भाजपा की सुनीता गंगेश्वर वर्मा 86 मत के साथ विजय रह। कांग्रेस की पुष्पा रितेश पटेल को 25 वोट मिले।

एक वोट से हुआ वार्ड 14 का निर्णय

वार्ड 14 में पार्षद पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला रहा। निर्दलीय प्रत्याशी संतोष 83 मत के साथ विजय प्रत्याशी रहे। उनके निकटतम प्रत्याशी भाजपा के आलोक भारती रहे जिन्हें 82 मत मिले। इस तरह निर्णय एक वोट से हुआ। यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी रूखमणी बाई वर्मा 138 मत के साथ विजयी रही। कांग्रेस की बबीता शेखर वर्मा 131 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। इस तरह यहां मात्र सात वोटों से फैसला हुआ। भाजपा के खाते वाले वार्ड सात में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। निर्दलीय प्रत्याशी लोकेश कुमार निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड 10 में भी कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। भाजपा की जीत वाले इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी थानू राम यादव निकटतम प्रत्याशी बने।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch