राजनांदगांव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राजनांदगांव जिले से प्रावीणय सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। कहा कि 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तर सभी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों को और गुरुजनों को हार्दिक बधाई आप सभी छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राजनांदगांव जिले का स्वर्णिम भविष्य है। तथा ऐसे ही परिश्रम लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हो यही हमारी कामना है अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं आने वाले सभी छात्र-छात्राओं से कहां की आप हतोत्साहित न हो बल्कि दुगने जोश से आगे कड़ी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी।
वर्मा ने कहा कि प्रदेश एवं जिले के बहुत से स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के मेरिट में आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने तथा परिवार सहित गांव व जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन कर रहे इसके लिए भी आपको साधुवाद देता हूं। वहीं दूसरी राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे होनहार बच्चों का प्रोत्साहित कर और आगे बढ़ने का हौसला अफजाई करें। श्री वर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10एवं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। राजनांदगांव जिले से कक्षा दसवीं में छुरिया की छात्रा वंशिका ने 97,83 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में छठवा एवं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसी तरह कक्षा 12वीं के छात्र रिकेश देवांगन ने भी अपनी स्कूल का मान सम्मान बढ़ाया है।