April 21, 2026


गंदे पानी की शिकायत पर महापौर पहुंचे नंदई इंदिरा नगर और चौखड़िया पारा पाइप लाइन जांच के निर्देश

राजनांदगांव :- नंदई, इंदिरा नगर और चौखड़िया पारा में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत पर आज सुबह महापौर मधुसूदन यादव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पानी सप्लाई के समय क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर स्थानीय रहवासियों से चर्चा की और स्थिति की जानकारी ली।

महापौर ने जल विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की पाइप लाइनों की तत्काल जांच कर अति शीघ्र मरम्मत और समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप अभियंता से कहा कि जहां-जहां गंदे पानी की शिकायत है, वहां प्राथमिकता से जांच कर सुधार कार्य किया जाए।

उन्होंने वाल्वमैन को भी निर्देशित किया कि पानी सप्लाई के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारी को दें, ताकि समय पर समाधान हो सके।

महापौर ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गंदे पानी और कम दबाव की शिकायतों का तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान पार्षद अरुण साहू, सतीश साहू, पूर्व पार्षद विजय राय सहित नगर निगम का अमला मौजूद रहा।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch