April 21, 2026


मुड़िया मोहारा को मिली नवीन सहकारी समिति की सौगात अब पास में ही मिलेगा खाद बीज

डोंगरगढ़ :- ग्रामीण मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़िया (मोहारा) में किसानों की सुविधा के लिए नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया। इस नवीन सोसाइटी का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया। वहीं, ग्राम मुड़िया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विधिवत उद्घाटन संपन्न कराया।

किसानों को नहीं भटकना पड़ेगा दूर: रामजी भारती

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती ने कहा कि नवगठित सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अब किसान भाइयों को खाद, बीज और ऋण लेने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अब सहकारी समितियों की संख्या बढ़कर 2573 हो गई है। इन सोसाइटियों के माध्यम से किसानों को ऋण और कृषि सामग्री प्राप्त करने में सुगमता होगी, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आएगी।

अतिथियों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष हीराराम वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, तेजलाल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अतिथियों का ग्राम पंचायत एवं समिति के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर वर्तमान सरपंच एवं समिति अध्यक्ष सतीश वर्मा, लखन देसलहरा, हीराराम वर्मा, भगवती वर्मा, कृष्ण मुरारी, सेवा सहकारी समिति प्रबंधक बी.एल. चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान भाई और ग्रामीण उपस्थित थे। समिति के गठन से ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch