June 19, 2026


आवारा कुत्ते के आतंक से सहमा नाकापारा दो मासूम समेत युवक को काटा

डोंगरगढ़: नगर के नाकापारा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है। सोमवार सुबह महज एक घंटे के भीतर एक आवारा कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लगातार हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय नागरिक प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच भूरे रंग के एक आवारा कुत्ते ने नाकापारा क्षेत्र में राहगीरों पर अचानक हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान दो नाबालिग बच्चों और एक 19 वर्षीय युवक को काटकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ता काफी आक्रामक था और देखते ही देखते तीन लोगों को अपना शिकार बना लिया।

 तत्काल एंटी रेबीज लगाया

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। एक ही दिन में तीन लोगों के घायल होने की घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने तथा बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की सलाह दी गई है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने घुमंतू कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch