August 07, 2026


राजनांदगांव पुलिस द्वारा दक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत NATGRID प्रशिक्षण आयोजित

राजनांदगांव :- पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित दक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम (Daksh Training Program) के अंतर्गत राजनांदगांव पुलिस द्वारा थाना स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन (Capacity Building) तथा तकनीकी उन्नयन के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त थानों से नवपदस्थ पुलिस उप निरीक्षक (PSI) एवं तकनीकी ज्ञान रखने वाले प्रधान आरक्षक (Head Constable) तथा सहायक उप निरीक्षक (ASI) सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को NATGRID (National Intelligence Grid) के प्रभावी एवं सुचारु उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

NATGRID एक महत्वपूर्ण तकनीकी मंच है, जो विभिन्न सरकारी एवं सुरक्षा एजेंसियों के डाटाबेस को एकीकृत कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं का त्वरित विश्लेषण करने में सहायता प्रदान करता है। इसके माध्यम से अपराधियों की लोकेशन, यात्रा विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का शीघ्रता से पता लगाया जा सकता है। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के मध्य रियल-टाइम सूचना साझा होने से जांच की गति एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है तथा अपराधियों तक तेजी से पहुंच बनाना संभव हो पाता है।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की प्रभावी धरपकड़ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

भविष्य में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन तकनीकों एवं डिजिटल संसाधनों के उपयोग हेतु नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जाता रहेगा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch