May 20, 2024


गजराज कैम्प में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने सुनाई माता पार्वती विवाह कथा


किरंदुल : किरन्दुल नगर के गजराज कैंप में विश्व कल्याण की कामना को लेकर संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।जिसका समापन 21 मई को होगा।शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन रविवार रात्रि को डोंडीलोहारा बालोद से पधारे प्रवचनकर्त्ता ज्योतिषी रूखमणी नंदन पंडित पूरन प्रसाद शर्मा द्वारा भगवान शिव जी एवं माता पार्वती विवाह का कथा सुनाया गया।जिसे सुनने धर्मप्रेमी व श्रद्धालु गण काफी बढ़ चढ़कर सम्मिलित हुए एवं नाचते गाते पूरा वातावरण को भक्तिमय कर दिया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch