दंतेवाड़ा : विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के जिला स्तरीय कार्यक्रम आज गीदम स्थित ऑडिटोरियम जावंगा में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए हितग्राहियों महिलाओं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी ने हमें जो आशीर्वाद दिया। इसी का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आये हैं।गरीब,किसान,युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। इन योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों को बधाई देते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है।इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है।
इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का भी है। हम छत्तीसगढ़ के हर घर को सूर्यघर बनाने के साथ-साथ हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वहीं बिजली बेचकर आय का एक और साधन देना चाहते है। इसी उद्देश्य के साथ पीएम सूर्योदय योजना शुरू की गयी है। अभी यह योजना एक करोड़ परिवारों के लिए है। इसमें घर के छत पर सौर पैनल लगाने के लिए सीधे बैंक खाते में पैसे भेजेगी। इससे 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और ज्यादा बिजली पैदा होगी तो सरकार बिजली खरीद लेगी। इससे परिवारों को हर वर्ष हजारों रुपए की कमाई होगी। सरकार का जोर हमारे अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने का भी है। सोलर पंप के लिए खेत के किनारे बंजर जमीन पर छोटे सोलर प्लांट लगाने सरकार मदद दे रही है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी हमारे द्वारा दी गयी थी। और डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, को भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। राज्य में पीएससी परीक्षा में हुई गड़बडि़यों की जांच का आदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही उन्होने छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए जो भी चाहिए, छत्तीसगढ़ के पास पहले भी मौजूद था। आज भी है। आपके सपने पूरा करना ही शासन का संकल्प हैं। उन्होंने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराते हुए कहा कि आज मुफ्त राशन, सस्ती दवाएं, गरीबों के लिए घर, घर घर कनेक्शन, साफ जल, हर घर टायलेट ये सारे काम हो रहे हैं। जिन गरीबों ने इन सुविधाओं की कल्पना भी नहीं की थी उनके घर में भी यह सुविधाएं पहुंच रही हैं। हम एक ऐसा भारत बनाएंगे जिसके सपने हमारी पहले वाली पीढ़ी ने बहुत आशा के साथ देखा था, इन्हें संजोया था।
बीते दस साल में हमने चौतींस लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डीबीटी अर्थात डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर से पैसे भेजे। देश की जनता के बैंक खातों में शासन ने इतनी बड़ी राशि भेजी और मुद्रा योजना के तहत भी युवाओं को करोड़ों रुपए की मदद दी है। साथ ही पीएम सम्मान निधि के तहत पौने तीन लाख करोड़ रुपए किसानों को दिये। आज हमारी सरकार है जो गरीबों को अपना अधिकार दिला रही है। जब भ्रष्टाचार रूकता है तो विकास की योजनाएं आरंभ होती हैं। रोजगार बढ़ता है। शिक्षा, स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं भी बनती हैं। आज जो चौड़ी सड़कें, रेल लाइन बन रही है ये हमारे सुशासन का ही नतीजा है। ऐसे ही कामों से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। छत्तीसगढ़ विकसित होगा तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक पाएगा।