आरंग : लोकसभा चुनाव 2024 में आरंग के 85 वर्षीय राजपुरोहित पं. रामसहाय शर्मा (भोला महाराज) ने अपने पोते तथा वार्ड वासियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट दिया एवं मतदान केंद्र पहुंचकर लोगों को वोट देने के लिए अपील किया।
अपने पोते अविनाश शर्मा (प्रधान सेवक -ब्राह्मण समाज युवा प्रकोष्ठ, आरंग)जिनको राजपुरोहित प्रतिनिधि के रूप में चुना है। वह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में 264 सदस्यों के साथ मोदी की गारंटी एवं बृजमोहन अग्रवाल(मंत्री छ.ग. शासन),गुरु खुशवंत साहेब (आरंग विधायक)के कार्यों से प्रभावित हो कर भाजपा प्रवेश किए है। अविनाश शर्मा पूर्व में अपने विद्यालय पठन के समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विद्यार्थी प्रमुख भी रहे है।