June 19, 2026


राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने की मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना

डोंगरगढ़ :- कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम अपने एक दिवसीय प्रवास पर धर्मनगरी डोंगरगढ़ पहुंचीं। उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। डोंगरगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने महंगाई, बिजली बिल वृद्धि और प्रदेश में शराब बिक्री के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंची राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत के दौरान फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़ते बिजली बिलों से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। शराब बिक्री के मुद्दे पर भी राज्यसभा सांसद ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब दुकानों की संख्या बढ़ रही है और अवैध शराब की बिक्री भी लगातार जारी है। उनके अनुसार युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ना चिंता का विषय है और सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch