राजनांदगांव: सर्व ब्राह्मण समाज ने गौरीनगर गोहत्या कांड कोे लेकर बुधवार को अलग-अलग ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में यज्ञ हवन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। स्कूटर रैली निकालकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए गो हत्या कांड में शामिल शेष आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की आवाज उठाई। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों को आजीवन कारावास या फांसी की सजा जैसी कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज ने गाय को गोमाता का दर्जा देने कलेक्टर के नाम एसडीएमको ज्ञापन दिया। इन सबमें सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, पंडित रघुनाथ महाराज, भागवत आचार्य विनोद गोस्वामी, अभिषेक दुबे, अशोक पांडे, महेंद्र शुक्ला, मनोज शुक्ला व अनिल शास्त्री प्रमुख रूप से शामिल हुए।