May 11, 2024


बेटी की विवाह में उपहार स्वरुप रामायण ग्रंथ भेंट किया गया



आरंग :  मां कौशिल्या जिला मानस संघ के संगठन मंत्री रानीसागर निवासी भुवन लाल साहू के सुपुत्री का विवाह अक्षय तृतीया के पावन पर्व मे सम्मपन्न हुआ जिसके आमंत्रण मे राजा मोरध्वज मानस शक्ति केन्द्र आरंग के पदाधिकारी हीरालाल साहू ,अशोक साहू, सीताराम यादव ,परमानंद जलक्षत्री ,अवध विश्वकर्मा, पहुंचकर बेटी को उपहार स्वरूप रामायण भेंटकर बेटी की खुशहाल नव दांपत्य जीवन के लिए शुभ आशीष एवम बधाई दिए तथा गृहस्थ जीवन में पारिवारिक एकता व सुख शांति के लिए प्रतिदिन सुबह पांच दोहा पढने का उपदेश दिया गया । इस तरह जनमानस में एक नई पहल और नया सन्देश देने के उद्देश्य से सभी के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हमारे शक्ति केंद्र के अन्तर्गत होने वाले हर बिटिया के विवाह में रामायण ग्रंथ उपहार स्वरुप भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी आरंग शक्ति केंद्र के मीडिया प्रभारी टोकेश कुमार साहू द्वारा दिया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch