April 21, 2026


विप्र भवन में 15 लाख की लागत से निर्मित कमरों का लोकार्पण विधायक ने दी 5 लाख की सौगात

डोंगरगढ़ :- भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर स्थानीय ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र भवन केदारबाड़ी परिसर में गरिमामय लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लिए नवनिर्मित 15 लाख रुपये की लागत वाले सर्वसुविधायुक्त कमरों का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक हर्षिता स्वामी बघेल व अन्य अतिथियों के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

समाज हमेशा से रहा है पथ प्रदर्शक: विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने ब्राह्मण समाज की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से सर्व समाज के लिए पथ प्रदर्शक रहा है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए समाज को ब्राह्मणों की आवश्यकता होती है। विधायक ने सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त घोषणा की और भविष्य में भी हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस महामंत्री विजय राज सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भंडारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात ब्राह्मण समाज द्वारा अतिथियों का चुनरी और श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। समाज के अध्यक्ष अनिल पांडे ने डोंगरगढ़ में समाज की गतिविधियों और विकास यात्रा की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, राजेंद्र गर्ग, अमिताभ पांडेय, सचिव ललित शर्मा, राजकुमार पांडेय, डीपी शर्मा, वासुदेव पांडेय, लक्ष्मण पांडेय, विष्णु उपाध्याय, निरंजन शर्मा, विष्णु शर्मा, योगेंद्र शर्मा, विजय पांडेय, राहुल मिश्रा, शशांक उपाध्याय, राजू पांडेय, कुलदीप पांडेय, राजेश तिवारी, देवनारायण शुक्ला, श्याम तिवारी सहित कांग्रेस नेता दिनेश साखरे, चंद्रशेखर बोरकर और बादल वालदे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch