आरंग : अरुंधती देवी शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग (स्वामी आत्मनन्द स्कूल आरंग) में मातृ-पितृ दिवस एवं बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरात बच्चों के माता- पिता को आमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया। बसंत पंचमी एवं मातृ-पितृ दिवस के इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री हरीश शर्मा की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों के द्वारा उपस्थित अभिभावकों की पूजा अर्चना कर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जीवन में मां सरस्वती की असीम कृपा से प्राप्त ज्ञान की महत्ता तथा माता-पिता के अमूल्य योगदान पर पालको द्वारा प्रकाश डाला गया। माँ शारदा के पूजा के दौरान संस्कृत शिक्षिका दिव्या यादव द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। विद्यार्थियों को पूरे लगन से मेहनत कर परीक्षा की तैयारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए परीक्षा विभाग की ओर से प्रभारी पी मार्टिन एवं सह प्रभारी विकास पाठक एवं मनोज शर्मा के द्वारा बहुत ही प्रेरणाप्रद उद्बोधन दिया गया।
शिक्षिका मोनिका थावरानी के द्वारा बनाए गए बसन्त पंचमी के चित्र ने सबका मन मोह लिया जबकि भारती रजक के शानदार छायांकन ने सबको प्रभावित किया। सरस्वती माता के पूजन की व्यवस्था एवं सजावट का दायित्व विकास पाठक,स्मिता रघुवंशी,रमनदीप कौर, वामिका फिरदौस,अमिया केरकेट्टा,मयंक लुनिया ने सम्भाली। जबकि प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी यश प्रधान आकाश शर्मा शिनीबिनु मैथ्यू,पी मार्टिन,मनोज शर्मा,तरन्नुम अख़्तर,गौरव वर्मा,प्रीति साहू,गुंजा,गौरीशंकर शुक्ला,रिमझिम वाणी ने उठाई। प्राइमरी स्तर पर मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम की व्यवस्था प्रियंका खड़का,भारती रजक,सोनम त्रिवेदी,वल्लभ,बी फातिमा ने सम्भाली । मातृ-पितृ पूजन को मिडिल स्तर पर रेणुका वर्मा,कविता वर्मा,दिव्या यादव,तृप्ति आदिल,सोनिया द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। देवाशीष नामदेव,रिद्धिमा शर्मा,हृदयांश शर्मा आदि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।अंत में कम्प्यूटर शिक्षक यश प्रधान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टॉफ सदस्यों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।