September 12, 2026


पोला पर चढ़ी गेड़ी बच्चों ने दौड़ाए मिट्टी के बैल

राजनांदगांव  :- छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों में एक पोला गुरुवार को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।गांवों के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी यह पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पहले किसानों ने पूजा-पाठकर खेती में बैलों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। मिट्टी के बैलों की पूजा की गई। फिर शुरू हुई खेलों की धमाचौकड़ी। वनांचल के ग्राम चिल्हाटी में बच्चों ने गेड़ी चलाकर परंपरा को आगे बढ़ाया। वहीं मिट्टी के बैल भी दौड़ाए गए। घुमका से लगे ग्राम हरडुवा में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नाम सप्ताह का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से रखा गया। भजन मंडलियों के साथ भगवान श्री कृष्ठ की पूजा-अर्चना की गई। यह आयोजन मुख्य रूप से अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और गांव में शांति व खुशहाली की कामना के लिए किया गया। किसानों ने अपने बैलों की पूजा कर विशेष पकवान खिलाया। बच्चे मिट्टी व लकड़ी के बने बैलों से खेलते हुए दिखाई दिए। छत्तीसगढ़ी पकवान ठेठरी, खुरमी का विशेष महत्व रखते हुए किसान एवं गांव लोग बड़े खुशी के साथ पोला पर्व मनाया गया।-आयोजक



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch