April 21, 2026


लाल बहादुर नगर के 140 परिवारों का पूरा होगा अपना घर का सपना स्वीकृति पत्र वितरित

डोंगरगढ़ :- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र साहु ने एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान 140 पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान के लिए स्वीकृति आदेश पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को भरोसा दिलाया कि नगर के हर पात्र व्यक्ति का पक्का मकान बनवाना उनका संकल्प है।

2.50 लाख की मिलेगी आर्थिक मदद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष देवेन्द्र साहु ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक हितग्राही को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के सिर पर छत देने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लोगों का अपना पक्का मकान हो।

हितग्राहियों के चेहरे पर दिखी खुशी स्वीकृति पत्र मिलने के बाद वर्षों से कच्चे मकान में रह रहे परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन लगातार सर्वे और प्रक्रिया को सरल बनाने का काम कर रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष छबीधर साहु, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) शैलेश पांडेय, सभापति रमेश यादव एवं राजेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। साथ ही पार्षद मृगलाल साहु, योगेश साहु, टिकेश्वर साहु, श्रीमती निकीता ताम्रकार, रानू भोमेश साहु सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और आवास योजना के हितग्राही मौजूद रहे।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch