May 27, 2026


लखौली में गूंजा धर्म और सद्भाव का संदेश डॉ. शिवकुमार डहरिया पहुंचे श्रीमद्भागवत कथा में

आरंग : ग्राम लखौली में हिरामन साहू द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। कथा आयोजन में छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर कथाव्यास का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। डॉ. डहरिया ने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण सदैव न्याय, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को भगवान कृष्ण के विचारों और उनके आचरण को अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा सामाजिक एकता मजबूत होती है।

डॉ. डहरिया ने कथा आयोजन के लिए हिरामन साहू एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को जीवित रखने का कार्य करते हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch