July 11, 2026


महिला से छेड़छाड़ घर में घुसकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) महिला से छेड़छाड़, घर में अनधिकृत प्रवेश, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 राजनांदगांव :- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव  अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी मोहारा द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला से छेड़छाड़, घर में अनधिकृत प्रवेश, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 20.06.2026 को एक पीड़ित महिला द्वारा चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19.06.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे आरोपी ईश्वर साहू, अनीता साहू एवं निर्मल साहू उसके घर में जबरन प्रवेश कर गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके परिवार के संबंध में आपत्तिजनक आरोप लगाए। इसी दौरान आरोपी ईश्वर साहू ने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसकी साड़ी खींची तथा अन्य आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़, चौकी मोहारा में अपराध क्रमांक 356/2026 अंतर्गत धारा 333, 296, 74, 351, 115(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.07.2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण :

1. ईश्वर साहू, निवासी ग्राम ठेकवा, चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

2. अनीता साहू, निवासी ग्राम ठेकवा, चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

3. निर्मल साहू, निवासी ग्राम ठेकवा, चौकी मोहारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।

राजनांदगांव पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch