June 13, 2026


आंधी तूफान से मकान का टिन शेड उड़ा कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

डोंगरगढ़ :- तेज आंधी-तूफान के कारण ग्राम पलंदुर निवासी चुम्मन वर्मा के मकान का टिन शेड पूरी तरह उखड़कर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंचराम चंदेल, मंडल अध्यक्ष लालाराम वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष छन्नू वर्मा, बूथ अध्यक्ष बेनु वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मोती वर्मा, राजेंद्र वर्मा और धानेश्वर वर्मा ग्रामवासियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा नुकसान का जायजा लिया।

इस दौरान मौके पर पहुंचे पटवारी एवं तहसीलदार ने भी क्षति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार मुआवजा प्रकरण तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंचराम चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

घटना के बाद ग्रामीणों ने भी प्रभावित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित सहायता की मांग की है।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch