June 13, 2026


विभा साहू ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन

डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में रात्रि कालीन खेलकूद का जलवा* विभा साहू रही कबड्डी प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि

राजनांदगांव :- जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों गर्मी की रातें खेलकूद के उत्साह से सराबोर हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के साथ-साथ ग्रामीणों का भी भरपूर उत्साह देखने को मिला। ग्राम अर्जुनी में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में 6 एवं 7 जून को युवा पलटन अर्जुनी के तत्वावधान में आयोजित प्रो कबड्डी 2026 प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विभा साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त बनाते हैं। गर्मी के मौसम में रात्रिकालीन खेल आयोजनों से लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक सोच विकसित होती है जो समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता की अध्यक्षता मनीष साहू ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रेशम लाई, फेरूराम इंदौरिया, संजय सोनी, शिव साहू, धन्नू साहू, जनक दास साहू एवं हेमनाथ सोनकर उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया जिनमें प्रथम स्थान में दतेश्वरी क्लब खैरागढ़, द्वितीय स्थान एकलव्य मेन मेंढा, तृतीय स्थान गोंडवाना क्लब डोंगरगढ़ तथा चतर्थ स्थान पर कान्हेनगर अंबागढ़ चौकी की टीम रहीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक कमल किशोर साहू, अध्यक्ष डेमन धनकर, उपाध्यक्ष प्रशांत साहू, सचिव रवि साहू, सहसचिव सिद्धू धनकर तथा कोषाध्यक्ष दुर्गय धनकर सहित युवा पलटन अर्जुनी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अर्जुनी में देर रात तक खेल प्रतियोगिताओं का रोमांच देखने को मिला। ग्रामीणों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल मैदानों को उत्सव जैसा माहौल प्रदान किया। क्षेत्र में लगातार हो रहे ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है तथा ग्रामीण अंचलों में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिल रही है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch