July 11, 2026


एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रामपुर में हुआ पौधारोपण

डोंगरगढ़ :- राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत रामपुर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ की वन स्थायी समिति के सभापति प्रशांत कोडापे, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर नगर मनोज खाण्डे, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी वेदराम ताम्रकर तथा जिला सोशल मीडिया संयोजक एवं पत्रकार देवेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वन विभाग की ओर से दक्षिण बोरतलाव वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुराग वर्मा के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक, वनपाल, वनरक्षक एवं विभागीय कर्मचारियों ने अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन तथा आमजन में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत आगामी दिनों में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch