April 27, 2026


दो राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण तीसरे को अतिरिक्त प्रभार

राजनांदगांव : सुशासन तिहार के पहले राजस्व प्रकरणों के निपटारे में बरती जा रही लापरवाही पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के बाद शुक्रवार को दो राजस्व निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया। वहीं एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर लंबित प्रकरणों के निराकरण में सुस्ती पर सख्ती का संदेश दिया गया।

कलेक्टर जितेंद्र यादव ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किया हैं। जारी आदेश के अनुसार राजस्व निरीक्षक शिल्पा पांडेय को राजस्व निरीक्षक मंडल घुमका से स्थानांतरित कर कलेक्टर कार्यालय की नजूल जांच शाखा में पदस्थ किया गया है। राजस्व निरीक्षक केदारनाथ शांडिल्य को कार्यालय कलेक्टर की नजूल जांच शाखा से स्थानांतरित कर राजस्व निरीक्षक मंडल घुमका में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी को राजस्व निरीक्षक मंडल मोतीपुर (शहर) के साथ राजस्व निरीक्षक मंडल खैरझिटी व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर ने सभी संबंधित राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया है।

उल्लेखनीय है कि एक मई से सुशासन तिहार मनाया जाना है। पखवाड़ेभर तक के इस विशेष अभियान के दौरान आमजनों की समस्या-मांगों (विशेषकर राजस्व से संबंधित) का निराकरण किया जाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की निगरानी वाले इस अभियान को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में दिख रहा है। शीर्ष अधिकारियों द्वारा किए जा रहे आकस्मिक निरीक्षण में तहसील न्यायालयों में सीमांकन, नामांतरण, बंंटवारा, खाता विभाजन समेत अन्य प्रकरणों को समय पर निराकृत नहीं करने का मामला पकड़ में आयाथा। इस पर कलेक्टर नाराज थे। इतना ही नहीं जनदर्शन में भी राजस्व प्रकरणों के अनावश्यक रोके रखने की लगातार शिकायतें आ रही थी। इन सब कारणों से स्थानांतरण किया गया।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch