June 07, 2026


चोरी का अनाज खरीदने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार

राजनांदगांव: कोतवाली पुलिस ने चोरी के अनाज की खरीद-फरोख्त के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोयाबीन, चना और नगदी सहित कुल दो लाख 43 हजार 960 रुपये की सामग्री जप्त की गई है।

पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से मार्च में चना खंडा, सोयाबीन और मसूर सहित लगभग 4.50 लाख रुपये मूल्य का अनाज चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पहले ही दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद मुख्य आरोपियों राहुल कुर्रे और दिनेश साहू से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि चोरी का अनाज उन्होंने दो व्यापारियों को बेचा था। इसके बाद पुलिस ने देवेंद्र साहू निवासी ग्राम बरगाही और जयंत कुमार अग्रवाल निवासी शांति नगर ढाबा रोड को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी का अनाज खरीदना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 29 किलो सोयाबीन, पांच किलो चना और 2.42 लाख रुपये नगद जप्त किए हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch