दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत गीदम में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम के दुसरे पखवाड़े का आयोजन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता उपस्थित हुए।इस दौरान मुख्य नगर पंचायत कार्यपालन अधिकारी,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदम अनिल जार्ज,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता समेत सभी पार्षदगण भी उपस्थित हुए।