June 13, 2026


: शांति भंग करने वाले बदमाश के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् कार्यावाही कर भेजा गया जेल

 बागनदी :-  पुलिस अधीक्षक महोदया  अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  केसरीनंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अनावेदक *रहमान खान पिता गुलजार खान* उम्र 47 वर्ष साकिन बागनदी थाना बागनदी जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा वाद विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर अप्रिय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाश के विरूद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय छुरिया पेश किया गया जहां उसे प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंर्तगत जेल भेज दिया गया।

  उक्त कार्यवाही में सउनि भागवत धु्रवे, आरक्षक धमेन्द्र साहू, राजपाल टण्डन, खेमसिंह ठाकुर  का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch