चिखली :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा दिये दिशा निर्देशानुसार लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है पेट्रोलिंग के दौरान आज दिनंाक 08.06.2026 को वार्ड नं. 10 शांतिनगर चिखली छोटे तालाब हनुमान मंदिर के पास चाकु लहराकर आम लोगो को डराने धमकाने, लोगो मे भय उत्पन्न कर रहे आरोपी निलेश उर्फ बिल्लु भाऊ यादव पिता रामाधीन यादव उम्र 19 साल साकिन शांतिनगर वार्ड नं. 10 मन्नु पान ठेला के पास ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार उपरी भाग मे कटा हुआ चाकू बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विधिवत गिफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र.आर. अरविंद साहू, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।