June 19, 2026


रूक रूककर हुई तेज वर्षा के साथ हुआ प्री मानसून का स्वागत

झूमेगा बादल: पखवा्ड़ेभर की प्रतीक्षा के बाद कल से पड़ सकती है मानसूनी फुहारें

राजनांदगांव: लगभग सप्ताहभर की देरी के बाद गुरुवार को रूक-रूककर हुई तेज वर्षा के साथ प्री-मानसून बारिश का स्वागत हुआ। पहले दोपहर में गरज-चमक के साथ बादल बरसा। फिर देर शाम को भी तेज वर्षा ने एक-दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने का संदेश दिया। रात में लगभग डेढ़ घंटे तक बादल बरसता रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से पड़ मानसूनी वर्षा वाली गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है।

पिछले चार दिनों से आसमान में बादल छा रहे हैं। गरज-चमक भी हो रही थी, लेकिन कुछ देर तक बूंदाबांदी के बाद वह लौट जा रहा था। गुरुवार को भी दिन की शुरुआत आसमान में हल्के बादलों से हुई। दोपहर लगभग दो बजे तेज बूंदों के साथ वर्षा शुरू हुई। हालांकि कुछ ही देर बाद बादल शांत भी हो गया। इसके बाद उमस वाली गर्मी ने परेशान किया। शाम साढ़े छह बजे के बाद मौसम फिर बदला। घने बादलों से घिरा आसमान बरसने लगा। इस तेज बारिश ने मानसून की आहट का संकेत दिया। लंबी प्रतीक्षा के बाद हुई इस बारिश फिलहाल उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान बादलों से घिरा रह सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

उधर खरीफ मौसम की खेती पर शुरुआत में ही संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। गत वर्षों की तुलना में मानसून लगभग 10 दिन पहले ही पीछे है। इसके चलते धान समेत अन्य फसलों को बोआई अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच खाद और बीच के संकट से किसान परेशान ही हैं। इसका प्रभाव उत्पादन पर पड़ने की आशंका पहले से ही जताई जा रही है। उधर केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने इस वर्ष कम वर्षा की आशंका जता रखी है। इससे सूखे की भी आशंका ने किसानों को घेर रखा है।

शुरुआत में ही तैयारी की निकल रही हवा

अभी तो प्री-मानसून वर्षा की ही शुरुआत हुई है। पूरे चार माह का वर्षाकाल बाकी है। इस बीच हल्की हवा व वर्षा शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ जा रही है। इससे प्रचंड गर्मी के दिनों में बिजली कंपनी द्वारा किए गए चार से ठह घंटे का प्री-मानसून मेंटेनेंस की हवा निकलती दिख रही है। गुरुवार को वर्षा के दौरान और उसके बाद भी बिजली आपूर्ति ठप रही। यह समस्या एक दिन की नहीं है, पिछले लगभग दो माह से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का इसी तरह का रोना चल रहा है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch