राजनांदगांव: सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश लेकर सात राज्यों की 12 दिवसीय भारत यात्रा पर निकले भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के पदाधिकारियों का राजनांदगांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। सात राज्यों में सात संकल्पों के साथ निकली इस यात्रा ने विभिन्न स्थानों पर समाजजनों को एकजुटता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक अभिनंदन के बीच हुए स्वागत समारोह में समाज की एकजुटता और उत्साह देखते ही बना। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में यात्रा सारथी आनंद गुप्ता, जितेंद्र साहू और सुनील गुप्ता शामिल रहे। यात्रा दल 30 अक्टूबर को सुबह रायपुर और शाम को राजनांदगांव पहुंचा, जहां समाजजनों ने जोरदार स्वागत किया। राजनांदगांव में आयोजित स्वागत समारोह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा दिनेश साहू, जिला अध्यक्ष श्रद्धा नीरज साहू, सचिव रोशनी आनंद साहू और कोषाध्यक्ष कीर्ति गिरीश साहू सहित समस्त कार्यकारिणी समिति के सहयोग से संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा दिनेश साहू ने युवा संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं। साथ ही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की प्रेरणा भी मिलती है। इस दौरान अशोक साहू, दिनेश साहू, नरेंद्र साहू, विकास साहू, महेश साहू, राजेश साहू, नीरज साहू, आदित्य साहू, बादल साहू, प्रत्यूष साहू, सीमा साहू, अनिता साहू, शोभा साहू, रश्मि साहू, ज्योति साहू, कविता साहू, अनुराधा साहू, सपना साहू, अंजना साहू, दामिनी साहू, दीप्ति साहू, सुरभि साहू, अनिल साहू व अन्य मौजूद रहे।